निबंध
निबंध दो शब्दों से मिलकर बना है 'नि' व 'बंध', जिसका अर्थ है अच्छी तरह बना हुआ वर्णन करना। निबंध लेखन गद्य की एक विधा है, या यूं कहें कि निबंध उस गद्य रचना को कहते हैं, जिसमें एक सीमित रूप में किसी विषय का वर्णन या प्रतिपादन करते हुए क्रमबद्ध रूप से सरल और आसान भाषा में लिखना है। निबंध के माध्यम से लेखक किसी भी विषय के बारे में अपने विचारों और भावों को बड़े प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करने की कोशिश करता है। निबंध लिखने वाले का व्यक्तित्व उसमें साफ पता चलता है। निबंध के लेखक का दृष्टिकोण, शैली, विचार व तर्क शक्ति सब कुछ उसमें साफ झलकती है।
निबंध लिखने के लिए सबसे जरूरी है कि हम पहले यह जाने की निबंध किस प्रकार से लिखा जाए। निबंध के चार महत्वपूर्ण भाग होते हैं- 1. शीर्षक 2. प्रस्तावना या भूमिका 3. विषय वस्तु या मध्य भाग 4. उपसंहार या निष्कर्ष। इन चार भागों का ध्यान रखते हुए कोई भी निबंध आसानी से लिखा जा सकता है। निबंध का शीर्षक सामाजिक, सांस्कृतिक ऐतिहासिक, राजनीतिक या साहित्यिक जो भी हो, उसे हमेशा ध्यान में रखकर निबंध का आरंभ प्रस्तावना से करें। प्रस्तावना में विषय से संबंधित संक्षिप्त रूपरेखा तैयार कर लिखें, फिर विषय वस्तु वाले भाग में शीर्षक के बारे में बताते हुए उस समस्या पर अपने तर्कपूर्ण विचार रखें। यदि कुछ संभव हो पाए तो शीर्षक से संबंधित डाटा उपलब्ध कराएं, इसके बाद अपना सुझाव रखते हुए उसके उपाय बताएं। उपसंहार ऐसा होना चाहिए, जो शीर्षक के मूल भाव को सटीक तरीके से समाप्त करें।
एक अच्छा निबंध लिखने के लिए जरूरी है कि भाषा सरल और स्पष्ट होनी चाहिए । विचारों को बार-बार दोहराने से बचना चाहिए वर्तनी शुद्ध होनी चाहिए। शब्दों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जरूरत के अनुसार पैराग्राफ बदलना चाहिए। विराम चिन्हों का उचित इस्तेमाल करना चाहिए। निबंध के विषय से कभी भटकना नहीं चाहिए, नहीं तो निबंध काफी विस्तृत हो जाएगा।
हमारी वेबसाइट पर आजकल की कुछ समस्याओं से संबंधित निबंध उपलब्ध होने के साथ-साथ को सामान्य निबंध भी उपलब्ध है, जो विद्यार्थियों के साथ-साथ सामान्य लोगों हेतु भी बहुत उपयोगी होंगे। हिंदी व्याकरण से संबंधित महत्वपूर्ण चीजें भी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं।
निबंध की सूची
3. पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली पर निबंध
4. ओजोन परत के क्षरण और उसके प्रभाव पर निबंध
5. आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं की भागीदारी पर निबंध
7. जीवन में परिश्रम का महत्व पर निबंध
8. वर्तमान परिपेक्ष में भारतीय संविधान की प्रासंगिकता एवं महिलाओं के लिए योगदान
10. भारत की राजभाषा हिंदी पर निबंध
11. हमारा लक्ष्य - शून्य नुकसान पर निबंध
12. होली पर निबंध
13. साइबर क्राइम: आधुनिक युग की चुनौती पर निबंध